गोपालगंज

गोपालगंज: छाप मठिया गांव में ऑक्सीजन प्लांट से आम जनता के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू

गोपालगंज में भी हथुआ अनुमंडल के छाप मठिया गांव में ऑक्सीजन प्लांट से आम जनता के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस प्लांट का डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, एसपी अनंत कुमार और हथुआ एसडीएम अनिल कुमार रमन ने निरीक्षण किया और ऑक्सीजन प्लांट के संचालक को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीएम ने ऑक्सिजन प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां ऑक्सिजन की खेप पहुचने से लेकर आम आदमी तक इसकी कोई उपलब्धतता हो इसका प्रक्रिया जाना। डीएम के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है कि जिला प्रशासन के अनुशंसा पर ही लोगों को, सरकारी अस्पतालों में या अन्य जगहों पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑक्सीजन प्लांट के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि अभी वर्तमान में वेस्ट बंगाल से यहाँ ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। उनके द्वारा 12 टन ऑक्सीजन की डिमांड की गई थी। लेकिन महज 5 टन ही अभी उन्हें ऑक्सिजन उपलब्ध कराया गया है। यहां 40 ऑक्सिजन सिलेंडर स्पेयर में है। और जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर ही लोगों को ऑक्सिजन सप्लाई करने का आदेश दिया गया है। संचालक ने बताया कि ऑक्सीजन की कीमत जिला प्रशासन द्वारा तय की जाएगी। और प्रशासन के निर्देश पर ही निर्धारित दर पर लोगों को ऑक्सिजन उपलब्ध कराया जाएगा।

बहराल इस प्लांट से गोपालगंज के अलावा सिवान और दूसरे सीमावर्ती जिलों में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में ऑक्सिजन की कीमत बढ़ी हुई दर से यहां आपूर्ति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!