गंडक नदी के कटाव से कुचायकोट के विशंभरपुर का अस्तित्व खतरे में
गंडक नदी के कटाव से कुचायकोट प्रखण्ड के विशंभरपुर तिवारी टोला का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर आ गया है| दो दिनो के अंदर 45 घर नदी के गर्भ मे समा चुका है| गांव के लोग अपने आशियाना को तोड़ कर ऊँचे स्थान पर ले जा रहे है या अपने घर को तोड़ कर भाग रहे रहे है | उनकी अपनी पीड़ा है| दीनानाथ तिवारी के घर लड़की की शादी है| 24 नवंबर को उनके घर बारात आने वाली है| प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत नही मिल पाई है जिससे लोगो मे नाराजगी है|