गोपालगंज में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को चाकू से गोदा
गोपालगंज जिले में सिरफिरे आशिक ने अपनी महिला प्रेमिका को चाक़ू से गोदकर हत्या करने का प्रयास किया। मामला संदली गांव का है जहां आरोपी प्रेमी छोटेलाल साह ने अपने महिला प्रेमी सावन्ती देवी को इस लिए चाकू मार दिया क्योंकि सावन्ती उसे छोड़कर अपने पति प्रभु साह के पास वापस आ गयी थी। उसने उसे कहा कि वो उसके साथ चले लेकिन सुगान्ती देवी ने उसे मना कर दिया। जिससे नाराज होकर आज शुक्रवार को छोटेलाल साह ने सुगान्ती देवी को चाकू से गोद डाला। जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। सुगान्ती देवी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बरौली के कमालपुर गांव की रहनेवाली महिला सुगान्ती देवी की शादी 15 साल पहले कमालपुर में प्रभु साह से हुई थी। पति से जब सामंजस्य नहीं बना तो वह पति को छोड़कर अपने प्रेमी छोटेलाल साह के साथ फरार हो गई। लेकिन समय बीता और सुगान्ती देवी वापस अपने पति के घर वापस लौट गई। पति के पास वापस लौटने से नाराज़ उसके प्रेमी छोटेलाल ने ही उसे मौत की दहलीज तक पहुंचा दिया।
पुलिस ने पीड़ित महिला सुगान्ती देवी के बयान पर छोटेलाल साह के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।