गोपालगंज: माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों ने रैली निकालकर गांव में फैलाया जागरूकता
गोपालगंज जिला अंतर्गत हथुआ प्रखंड के खैरटिया पंचायत के प्रयाग समइल गांव में बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं अल्केम एनीमिया मुक्ति अभियान की ओर से महावारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने समुदाय की महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सबसे पहले जब किशोरीवस्था में आती है तो 11 से 14 साल की उम्र के बीच पीरियड शुरू हो जाता है। पिरियड के दौरान इन बातों को विशेष ध्यान रखें, पिरियड के दौरान सेनेटरी पैड या साफ कपड़ों का प्रयोग करें।सेनेटरी नैपकिन को चार से 6 घंटा में बदले। उपयोग किए गए सेनेटरी नैपकीन को पउचित तरीके से उसे नष्ट करें।साफ और सुखी अंडरगारमेंट्स पहने।अपने स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। सोचालय साफ सफाई रखे।
एनीमिया मुक्त गांव का निर्माण हमारा उद्देश्य : बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं अल्केम अनिमिया का एक ही उद्देश्य हैं। हथुआ प्रखण्ड के प्रत्येक गाँव को अनिमिया मुक्त गांव बनाना हैं।जिसमे सेविका, सहयका आशा एवं एएनएम का सहयोग भरपुर मिल रहा है और हर गाँव मे कैंप लगाकर हिमोग्लोबिन जांच किया जा रहा है। जिन्हे हिमोग्लोबिन कम पाया जाता है उन्हें टीम की ओर से खान-पान पर विशेष फोकस किया जाता है और उन्हें जागरुक किया जाता है।
मासिक धर्म न कोई शर्म: मासिक धर्म न कोई शर्म, अपने शरीर का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। महिलाओं में मासिक धर्म की वजह से होने वाली परेशानियां के बारे में जानकारी दी गयी। 28 तारीख को इसलिए मनाया जाता है कि पिरियेड 28 दिन में आते हैं। इसीलिए सभी किशोरी व महिलाओं को जागरूक किया गया, माहवारी होना यानी कि लड़की की युवा व्यवस्था शुरू होना,युवा व्यवस्था शुरू होते ही लड़कियों के शरीर में बदलाव होने लगता है। आमतौर पर महावारी 10 या 15 साल के उर्म से शुरू हो जाता है, उस वक्त लड़कियां का रक्त का विकास होने लगता है
खैरटिया पंचायत के मुखिया रमाशंकर चौहान ने बताया कि वास्तव में समुदाय के महिलाओं को ये नही पता होती है कि अनिमिया क्या होता हैं? इसे कैसे पुरा किया जाए। महिलाओ एवं किशोरियो को माहवारी होता हैं। उसे कैसे साफ सफाई में रहना चाहिए। इन सबके बारे में बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन एवं अल्केम अनिमिया मुक्ति अभियान के टीम को में धन्यवाद देना चाहता हूं कि मेरे गांव एवं पंचायत में एनीमिया के बारे में कार्यक्रम कर रहे हैं यह बहुत सराहनीय हैं। वास्तव में सब लोग मिलकर एनीमिया मुक्त गांव बनाने का प्रयास करेंगे। उसके बाद समुदाय के किशोरी एवं महिलाओं ने मिलकर महावारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आज अपने गांव में रैली निकाला गया रैली के माध्यम से सभी को जागरूक किया गया की महावारी में क्या क्या करना चाहिए, क्या लक्षण होता है क्या इसका उपाय हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक रैली के माध्यम से जागरुक किया गया। जिसमे उपस्थित, सेविका शोभा देवी, आशा सुनीता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर गायत्री कुमारी, एएनएम सरोज देवी ,किशोरी सुबी कुमारी ,मनीषा कुमारी, खुशबू खातून, बंदना कुमारी, रोजी खातुन इत्यादि लोग उपस्थित थे।