गोपालगंज

गोपालगंज के कटेया प्रखंड क्षेत्र में भक्तों ने ज्ञानदायिनी माता सरस्वती की प्रतिमा को किया विसर्जित

गोपालगंज के कटेया प्रखंड क्षेत्र में भक्तों ने ज्ञानदायिनी माता सरस्वती की पूजा के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को नाचते गाते जयकारे के साथ माता की प्रतिमा को जलाशयों में विसर्जित किया।

इसके पूर्व माता की झांकी यात्रा निकाली गई और भक्त एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जलाशयों तक पहुंचे। मां वीणा वादिनी की गुरुवार को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई थी। कटेया नगर सहित देहाती क्षेत्र के 50 से अधिक स्थानों पर पंडाल निर्माण कर मूर्ति स्थापित की गई। विद्वान पंडितों को बुलाकर विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार की सुबह युवाओं ने माता की आरती उतारी और विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी।जिसके बाद विभिन्न वाहनों से माता की झांकी निकाली गई। ट्रैक्टर ट्राली को सजाया गया।जिस पर माता की मूर्ति और जयकारा लगाते हुए झांकी यात्रा निकाली गई।ढोल नगाड़ा और डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।जिसके बाद समीपवर्ती जलाशयों में पहुंच कर माता के प्रतिमा को जल में समर्पित कर दिया।कटेया के घूरनाकुंड, पकहां पुल,कटेया पोखर, जिन बाबा पुल सहित अन्य स्थानों पर देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान जलाशयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!