युवक ने की रेप की कोशिश तो लड़की ने काटा उसका प्राइवेट पार्ट
देश भर में आए दिन लड़कियों के साथ हो रही रेप की खबरें सुनने मिलती है। कहीं लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाकर रास्ते और जंगलों में फेक दिया जाता है तो कभी बड़ी निर्ममता से उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है। मेरठ की एक बेटी के साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला था मगर उसकी हिम्मत ने उसे इस जुर्म का शिकार होने से बचाया।
मेरठ की रहने वाली 17 वर्ष की लड़की के साथ रेप की कोशिश करने वाले युवक से अपना बचाव करते हुए लड़की ने लड़के का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। दरअसल, जब लड़की शाम के वक़्त अपने घर से जंगल के तरफ शौच के लिए गई थी, तब मौके का फायदा उठते हुए गांव के ही एक युवक ने चाकू के नोक पर उसके साथ रेप करने के प्रयास किया। जिसके बाद लड़की ने अपनी हिम्मत दिखते हुए लड़के के हाथ से चाकू छीन उसके प्राइवेट पार्ट पर वर किया और वहां से भाग निकली।
पुलिस के पास जाकर लड़की ने लड़के की इस हरकत के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाया, जहां लड़की के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बतादें की जिस युवक ने लड़की की के आबरू के साथ खेलने की कोशिश की वह पहले से शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे का पिता भी है।