गोपालगंज: विजयीपुर सहयोगी उच्च विद्यालय में भोरे के पूर्व विधायक स्व० चंद्रिका राम की प्रतिमा स्थापित
गोपालगंज: विजयीपुर प्रखंड के सहयोगी उच्च विद्यालय परिसर में भोरे के पूर्व विधायक स्व० चंद्रिका राम की प्रतिमा को बुधवार को स्थापित किया गया।
प्रतिमा का अनावरण करते हुए बिहार सरकार के मध निषेध व निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने स्व० चंद्रिका राम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विजयीपुर उन दिनों छपरा जिले का अंतिम पश्चिमी छोर पर उत्तरप्रदेश की सीमा पर था जिसके कारण विकास से वंचित था। सबसे पहले उन्होंने विजयीपुर को एक विद्यालय दिया। रामजानकी मंदिर के महँथ से जमीन दान मे लेकर झोपड़ी में विद्यालय की नीव रखी। धीरे धीरे जनता के सहयोग से तीन चार बड़े बड़े कमरों का निर्माण कराया गया। उनका सपना था कि उनका गृह प्रखंड बने। उन्होंने यहां प्रखंड के नींव रखी। उनके द्वारा विधालय स्थापित किया गया। उनकी सोच हमेशा से विजयीपुर को विकसित प्रखंड बनाने की थी। उनके सपनों को आज उनका बेटा होने के नाते और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से मंत्री बनकर क्षेत्र के चौमुखी विकास करने का संकल्प लिया हूं। आज मैं वादा करता हूं कि विजयीपुर के सहयोगी इंटर कॉलेज को मॉडल विद्यालय बनाने का काम करूंगा। पिताजी कहीं भी रहे थे हमेशा उनको क्षेत्र की याद सताती रहती थी। इसीलिए क्षेत्र को समुचित विकसित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का मंच संचालन कटेयां के जितेंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में कटेयां के प्रमुख आनंद मिश्रा, को-आपरेटिव के पूर्व चेयरमैन विनय कुमार शाही, पूर्व प्रमुख निरुपमा सिंह, मुखिया मनोज सिंह, संजीव राय, नर्सिंग सिंह, विष्णुदेव चौधरी, रामजी चौरसिया, पूर्व मुखिया शम्मू खान सहित दर्जनों व्यक्तियों ने भाग लिया।