गोपालगंज: पूर्व वार्ड सचिव की चाकू मारकर हुई हत्या, हत्या के बाद बदमाशों ने धान की खेत मे फेंका शव
गोपालगंज से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर जहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के बाद उसके शव को धान के खेत में फेंक दिया गया। मृतक का शव आज शुक्रवार को जैसे ही गांव वालों ने धान के खेत में देखा। वैसे ही लोगों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना नगर थाना के कोटवा गांव का है। मृतक का नाम जावेद मुस्तफा है। वह नगर थाना के तिरबिरवा गांव के निवासी मोहम्मद हबीब का पुत्र है।
बताया जाता है कि मृतक गुरुवार की रात खाना खाकर अपने घर में सोया था। इसी बीच किसी की उसके मोबाइल पर फोन आया और फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला जिसके बाद वह दोबारा अपने घर नहीं लौटा। देर रात तक भी वह जब घर नही लौटा तो परिजनों को काफी चिंता सताने लगी। उसके मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन फोन स्विच ऑफ था। जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ने लगी। सुबह उसकी अभी तलाश ही कि ज रही थी कि तभी उसका शव कोटवा और तीरबिरवा गाँव के बीच पुल के पास धान के खेत मे उसका शव देखा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के शरीर पर कई जगह चाकू गोदने से हुए जख्म के निशान पाए गए हैं। वही मृतक की पहचान होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एक युवक को आरोपी बनाते हुए भीड़ उसके ऊपर टूट पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया। भीड़ का शिकार हुए युवक को पुलिस ने बचाकर गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक वार्ड नम्बर 11 के वार्ड सचिव था। डेढ़ माह पूर्व व कतर से अपने घर आया था। उसके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।