गोपालगंज

गोपालगंज: पंचदेवरी के भाठवां में बच्चों को दी गई संतुलित आहार व कुपोषण से बचाव की जानकारी

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के भाठवां मध्य विद्यालय में शुक्रंवार को पोषण मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्टॉल लगाकर लोगों को कुपोषण से बचाव तथा संतुलित आहार की जानकारी दिया। मेले का उद्घाटन हेड मास्टर विरेन्द्र सिंह व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

हेडमास्टर ने बच्चों तथा अभिभावकों को विभिन्न पोषक तत्व तथा उनकी कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना आवश्यक है। बच्चों को मोटे अनाज तथा अन्य संतुलित आहार लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे जंक फूड व फास्ट फूड की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इससे उन्हें बचना चाहिए तथा संतुलित आहार लेना चाहिए। संतुलित आहार के सेवन कुपोषण दूर होता है। वही बच्चों का मस्तिष्क भी विकसित होता है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक ताजी हरी सब्जियां, फल तथा तरल पदार्थों का नियमित सेवन करने को कहा। अन्य लोगों ने भी बच्चों को दिनचर्या के अनुसार संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया।अतिथियों ने कहा कि पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करने से बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिलने से कई प्रकार के गंभीर बीमारी हो सकते हैं, इसलिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। अन्य शिक्षकों ने बच्चों को पोषक तत्वों के स्रोत और उसके सेवन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। शिक्षकों ने बच्चों से आग्रह किया कि संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है।

मौके पर शिक्षक तारकेश्वर मिश्रा, आलोक राय, अंजू कुमारी, संगीता देवी, जयपाल टूडू, बिणा किस्कू, नीतू कुमारी, कमलावती देवी, उषा कुमारी, रिजवाना खातून, शैलेंद्र द्विवेदी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!