गोपालगंज

गोपालगंज डीएम ने मुहर्रम पर्व को लेकर पदाधिकारियों को लॉ एंड आर्डर से सम्बंधित दिया निर्देश

गोपालगंज शहर के अम्बेडकर भवन में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों/पुलिस पदाधिकारियों/ को ज़िला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग की गयी। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारियों को लॉ एंड आर्डर से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

ज़िला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने विधि व्यवस्था में तैनात पदाधिकारियों सहित वरीय पदाधिकारीगण को डीजे से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि हम पूरी तरह आश्वस्त है कि दोनों समितियों के सदस्य सादगी पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएंगे।

उन्होंने सम्बन्धित पदाधिकारियों को कहा कि बिना लाइसेंस का कोई जुलूस नही निकलेगा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जुलूस का टाइमिंग फिक्स हो कि कौन सा जुलूस कितने बजे किस स्थान से गुजरेगा। ज़िला पदाधिकारी द्वारा दोनों पर्वो के अवसर पर साफ सफाई को लेकर नगर परिषद को निदेशित किया गया। उन्होंने सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दोनों समितियों के पवित्र स्थल के स्थानों की सूची पहले ही मांग ले ताकि उक्त स्थान की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा सके। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से कहा कि आवश्यकतानुसार यदि कही अतिरिक्त पुलिस कर्मियों/पदाधिकारियों की जरूर पड़े तो बेहिचक उन्हें ड्यूटी पर लगाये। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाले शरारती व असामाजिक तत्वों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की बात कही।

ज़िला पदाधिकारी द्वारा इस दौरान विधि व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप ना हो इसके लिए निदेशित किया गया। इस दौरान ज़िला व प्रखंड के सभी पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!