गोपालगंज

गोपालगंज: सूबे के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने छाड़ी नदी का किया निरीक्षण

गोपालगंज: जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के द्वारा सम्भावित बाढ़ को लेकर विभिन्न तटबंधों सहित छाड़ी नदी का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सचिव संजय कुमार द्वारा पतहरा छरकी का निरीक्षण किया गया। पतहरा छरकी में पाँच अदद जीओ ट्यूब का निर्माण हुआ है।जिओ ट्यूब का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सचिव संजय कुमार द्वारा सम्भावित बाढ़ को लेकर सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।

ज़िला पदाधिकारी द्वारा जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को छाड़ी नदी का भी निरीक्षण कराया गया। ज़िला पदाधिकारी द्वारा सचिव संजय कुमार के समक्ष छाड़ी नदी को पुनर्जीवित करने हेतु आवश्यक बातों को रखा गया। इस दौरान उन्होंने सचिव संजय कुमार को उक्त नदी के जीणोद्धार हेतु अपने प्रयासों एवं मास्टर प्लान की जानकारी दी।

मौके पर ज़िला पदाधिकारी द्वारा छाड़ी नदी की साफ सफाई को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। ज़िला पदाधिकारी द्वारा छाड़ी नदी की साफ सफाई एवं अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्य मे तेज़ी लाने का निदेश दिया गया। उन्होंने छाड़ी नदी के शुरुआती बिंदु पर तटबन्ध को खोलकर संरचना बनाने हेतु छाड़ी नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु सभी अग्रतर कार्यवाही करने हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संरचना निर्माण के पश्चात हीरा पाकड़ में पूर्व से बनी संरचना को खोलने हेतु कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि छाड़ी नदी के अतिक्रमण को मुक्त करा कर जल्द से जल्द उक्त नदी के जीणोद्धार कार्य मे तेज़ी लाए।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!