गोपालगंज

गोपालगंज: पूरी रात दर्द से कराहती रही प्रसूता, डॉक्टर नहीं आने के करण तडप-तडप कर प्रसूता की हुई मौत

गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं हैं। डॉक्टर नहीं होने के कारण फिर एक प्रसूता की मौत हो गयी। पूरी रात दर्द से कराहने के बाद शुक्रवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी, फिर भी महिला डॉक्टर नहीं पहुंची। मृतक महिला शाहजहां खातुन बतायी गयी, जो कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर नेचुआ गांव निवासी अमीर अली की पत्नी थी। बीते साल तीन जुलाई 2021 को ही महिला की शादी हुई थी। मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जुलाई माह में डॉक्टर के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत का ये दूसरा मामला है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात में दो बजे प्रसूति महिला को लेबर वार्ड में भर्ती कराया गया। रात में कोई भी डॉक्टर नहीं आया। पूरी रात महिला दर्द से कराहती रही। सुबह होते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने इंजेक्शन दिया, जिससे मरीज को इंफेक्शन हुआ और मुंह और नाक से झाग आने लगी। हंगामा करने पर डॉक्टर सुबह में पहुंचे, तब तक जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद अस्पताल प्रशासन परिजनों को मैनेज करने में जुट गयी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर समय पर पहुंच जाते तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी।

अस्पताल प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि मामले की जांच उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन प्रसाद खुद कर रहे हैं। मरीज के गैसपीन में होने की बात सामने आयी है।

बता दे कि बीते एक जुलाई को भी हुई थी सदर अस्पताल में एक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। मांझा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी निवासी चंद्रशेखर प्रसाद की पत्नी को एक जुलाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के इंतजार में हालत बिगड़ गयी और जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जांच कर कार्रवाई की बात कही गयी, लेकिन न काईवाई हुई और न ही अस्पताल में इलाज की सिस्टम में सुधार हुआ।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!