गोपालगंज: 40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गांजे की करीब 3 लाख रुपए है आंकी गई कीमत
गोपालगंज के मांझा थाने की पुलिस ने 40 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में बैकुंठपुर गांव के शिव कुमार सिंह उर्फ झूलन सिंह व विकास कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर गांव में स्थित एक किराने की दुकान पर होल-सेल में गांजे की बिक्री की जा रही है। इसके बाद छापेमारी कर बरामदगी की कार्रवाई की गई। बरामद गांजे की करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विशाल आनन्द , एसआई रविकांत दुबे, पीएसआई सन्दीप शर्मा शामिल आदि शामिल थे। मामले में दोनों तस्करों पर प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों गांजा तस्करों के नेटवर्क को भी पुलिस खंगाल रही है। टेक्निकल सेल की मदद से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि तस्कर किसके पास से गांजे की खेप को खरीदर किससे-किससे बेचते थे। उनके गिरोह में कौन-कौन इस धंधे से जुड़े हैं। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।