छपरा

छपरा ममंडकारा पर प्रशासन का छापा, मचा हड़कंप

छपरा मंडल कारा मे रविवार की देर रात पुलिस प्रशासन ने औचक छापेमारी की। एक घंटे तक छापेमारी चली। जेल मे हुई औचक छापेमारी से बंदियों मे हड़कंप मच गया। छापेमारी डीएम दीपक आनंद तथा एसपी पंकज कुमार राज के निर्देश पर की गयी। हलांकि एक घंटे तक चली छापेमारी मे पुलिस को कुछ खास हाथ नही लगा है। छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष तथा सदर एसडीओ सुनिल कुमार ने की। इस अभियान मे नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के अलावा काफी संख्या मे पुलिस बल के जवान शामिल थे। ऐसा माना जा रहा है कि जेल मे बंद अपराधियो द्वारा जिले मे अपराध की योजनाओ का षड्यंत्र रचे जाने की सूचना के आलोक मे की गयी है। हाल ही मे व्यवहार न्यायालय परिसर मे हुऐ बम बिस्फोट की घटना मे भी जेल मे बंद अपराधियो की संलिप्तता की बात सामने आयी थी। इसके अलावा भी कई अन्य घटना हो चुकी है। जिसकी योजना मंडल कारा छपरा मे बंद कैदियो द्वारा बनाए जाने का खुलासा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!