गोपालगंज

गोपालगंज: संसाधनों के अभाव के बावजूद छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में लहराया अपना परचम

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनहा में संसाधनों के अभाव के बीच छात्र- छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में परचम लहराया है। यहां मैट्रिक में सभी विषय पढ़ाने के लिए मात्र दो शिक्षक हैं। दोनो शिक्षक समाजिक विज्ञान के लिए नामित है। इंटर में मात्र चार शिक्षक है। जिसमें हिन्दी के दो, इतिहास के एक और राजनीतिक एक शिक्षक नामित हैं। इन 6 शिक्षकों के भरोसे वर्ग नौ से लेकर 12 तक की पढ़ाई होती है। आर्ट के शिक्षक साइंस कैसे पढ़ाते होंगे। इसका अनुमान भी लगाया जा सकता है। वही इस स्कूल में एक सौ बालिकाओं के रहने के लिए छात्रावास की सुविधा भी है।

छात्रावास में बच्चियां अपना नामांकन तो करा लेती हैं, लेकिन साइंस के टीचर नहीं रहने के कारण पुनः अपने घर चले जाती हैं। ऐसे में करोड़ों रुपए की लागत से बना भवन भी आज बेकार है। स्कूल के प्राचार्य डॉ दुर्गाचरण पांडेय ने बताया कि संसाधनों के अभाव के बीच स्कूल के छात्र छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।

डॉ दुर्गाचरण पांडेय ने बताया कि 455 छात्र-छात्राओं का नामांकन था। जिसमें 239 प्रथम स्थान, 95 द्वितीय स्थान और 91 तृतीय स्थान हासिल किए हैं। वही 30 बच्चे असफल हुए हैं। डॉ दुर्गाचरण पांडेय ने कहा कि शिक्षक के लिए जिला मुख्यालय को बार बार पत्र लिखा जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिक्षकों की संख्या में कमी के कारण स्कूल से बच्चों का छीजन भी होने लगा है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में सिर्फ स्कूल के भवन ही रह जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!