गोपालगंज के कटेया में सरपंच संघ का हुआ गठन, पीयूष कुमार पांडेय बने सरपंच संघ का प्रखंड अध्यक्ष
गोपालगंज के कटेया नगर के वैष्णव मठ परिसर में सरपंच संघ के गठन हेतु बैठक हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पीयूष कुमार पांडेय को सरपंच संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच ने संघ के गठन का प्रस्ताव रखा। जिसका बैठक उपस्थित सरपंचों ने समर्थन करते हुए संघ के अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए सर्वसम्मति से चयन किया। जिसमें पड़रिया पंचायत के सरपंच पीयूष कुमार पांडेय को संघ का अध्यक्ष, रुद्रपुर पंचायत के सरपंच राजेश सिंह को उपाध्यक्ष एवं अमेया पंचायत के सरपंच इंद्रदेव राम को सचिव पद के लिए चुना गया।
मौके पर मुख्य रूप से सरपंच क्रमशः रामध्यान चौरसिया, नागेश्वर बीन, सुनीता देवी ,अनीता देवी मौजूद थी।