गोपालगंज: अटल हत्याकांड के आरोपियो की गिरफ़्तारी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित परिजन
गोपालगंज: अटल हत्याकांड में मामले में आरोपियो के गिरफ्तारी नही होने के खिलाफ आज सैकड़ो लोगो ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही सड़क जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने आक्रोशित लोगो को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
बताया जाता है की बीते 2 दिसम्बर को विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरेया गाँव मे अटल पांडेय उर्फ़ आदर्श पांडेय की नामजद बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई इसमें भोरे विधानसभा क्षेत्र के माले के उम्मीदवार रहे जितेंद्र पासवान सहित कुल 19 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। वहीँ पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे अंगद विश्वकर्मा, राजकुमार खरवार और प्रेम खरवार शामिल है। लेकिन अभी भी अन्य लोग पुलिस गिरफ्त से फ़रार है। आरोपियो के गिरफ्तारी नही होने व पुलिसिया कार्यवाई से असंतुष्ट होने के कारण सैकड़ो की संख्या में मृतक के परिजन व ग्रामीण जिला समाहरणालय के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि अटल पाण्डेय की हत्या 2 दिसंबर को की गई। लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है। हम लोगो ने 28 दिसम्बर तक समय दिया था, लेकिन अभी तक हमारी मांगे पूरी नही की गई। जिसके खिलाफ धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम ज़िम्मेदारी पूर्वक नही कर रही है।