गोपालगंज

मौनिया चौक गोली कांड में दो लोगो पर एफआईआर दर्ज

गोपालगंज शहर के अतिव्यस्तम चौक पर बुधवार  की शाम को हुए गोलीबारी मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने  दो लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी घायल रंजन सिंह के ब्यान  पर दर्ज किया गया है।इस मामले में एस पी निताशा गुरिया ने बताया की पुलिस की विशेष टीम बनाकर लखनऊ भेजा गया था जहाँ से घायल रंजन सिंह से ब्यान लेकर शहर के श्याम सिनेमा रोड के सूरज कुमार और इसके भाई पर प्राथमिकी दर्ज की गई।दर्ज ब्यान में रंजन सिंह ने पुलिस को बताया की बुधवार की शाम अपने भतीजा ललित सिंह के साथ पान की दूकान पर खड़ा था।  इसी बीच दोनों भाई आकर पीछे से गोली चला दिया। इन दोनों भाइयो  से पुरानी रंजिश थी। प्राथमिकी दर्ज  कर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिया छापेमारी कर रही है। दोनों लोग घर से फरार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!