गोपालगंज: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की हुई बैठक
गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखण्ड अन्तर्ग कार्यरत 250 आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक बाल विकास परियोजना कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमा सिंह ने किया।
बैठक में कार्यालय सहायक संगीता कुमारी के द्वारा पोषण ट्रेकर में ग्रोथ चार्ट बनाने की जानकारी दी गयी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अब डिजिटल दुनिया मे सारे कार्य डिजिटल के माध्यम से ही किया जा रहा है। आंगनबाड़ी संचालन का हर कार्य पोषण ट्रेकर में करना है। इस लिए मोबाइल चलना और जानना आवश्यक है। जिसको मोबाइल चलाने में कठिनाई हो रही हो वे कार्यालय सहायक संगीता कुमारी और अपने महिला पर्यवेक्षिका से सम्पर्क कर जानकारी ले सकती है।
इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी ,सोभा सिंह पुष्पा कुमारी प्रखण्ड समन्वयक आशुतोष रंजन ,कार्यपालक सहायक धनंजय सिंह थे।