गोपालगंज: एम्बुलेंस चालक की बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों रो-रोकर बुरा हाल
गोपालगंज में एक एम्बुलेंस चालक की बिजली के करेंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं एम्बुलेंस चालक को बचाने की कोशिश करने के क्रम में एक स्थानीय युवक भी बुरी तरह झुलस गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्मस्थान के समीप की है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवां गांव निवासी अब्दुल मोनाफ़ का पुत्र फिरोज आलम था।
घटना के बारे में बताया एम्बुलेंस चालक फिरोज आलम किसी मरीज को गोपालगंज सदर अस्पताल में छोड़ कर अपने घर खाना खाने जा रहा था। घर जाने के क्रम में नगर थाना क्षेत्र के बंजारी ब्रह्मस्थान के पास उसकी वाहन सड़क पर लगे ठेले के कारण फस गई। जिसके बाद एम्बुलेंस चालक उतर कर ठेले को साइट करने लगा। उसी दौरान ऊपर से जा रहे हैं बिजली की 440 वोल्ट तार में ठेले का रॉड सट गया। जिसके बाद वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं उसको बचाने ब्रह्मस्थान का ही अरविंद कुमार गया तो वो भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। जिसका इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है।
वही सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां फिरोज आलम की मौत हो चुकी थी। परिजनों को मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।