गोपालगंज

गोपालगंज: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया हवन और जलाभिषेक

गोपालगंज: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। और इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए गोपालगंज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष तैयारी की गई है।  बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन गोपालगंज पहुंचे हुए हैं और यहां पर पीएम के दीर्घायु होने को लेकर उनके द्वारा थावे दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां पर हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद पथ निर्माण मंत्री दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गोपालगंज शहर के बाल खंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर बाबा भोलेनाथ को भी जलाभिषेक किया गया।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आज पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके दीर्घायु होने को लेकर मां थावे भवानी से और भगवान भोले नाथ से कामना की जा रही है कि उनके नेतृत्व में देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहे।

वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने देश को परम वैभव पर पहुंचाया है। भगवान भोलेनाथ से उनकी यही कामना है कि पीएम दीर्घायु हो। उनके नेतृत्व में देश ऐसे ही आगे बढ़ता रहे। और भारत देश दुनिया मे परम वैभव पर बना रहे।

इस मौके पर भाजपा के एमएलसी आदित्य नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!