गोपालगंज

गोपालगंज: कटेया के शिक्षक को शिक्षक दिवस के अवसर पर अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गोपालगंज में कटेया प्रखंड के गौरा निवासी एक शिक्षक को शिक्षक दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इटानगर में सम्मानित किया है। शिक्षक का सम्मानित होना प्रखंड के लिए गौरव की बात है। उनके सम्मानित होने से प्रखंड सहित प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही प्रखंड के तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है।

बताया जा रहा है कि प्रखंड के गौरा निवासी भास्कर पांडेय अरुणाचल प्रदेश की कुरुन्ग कुमे लील में गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल में टीजीटी शिक्षक के पद पर पदस्थापित है। उनकी नियुक्ति वर्ष 1997 में हुई थी। नियुक्ति के बाद श्री पांडेय अध्यापन के क्षेत्र में अपना अलख जगाते रहे हैं। उनके अध्यापन कला से विद्यालय के छात्र काफी प्रभावित रहते हैं। उनकी इसी भुमिका को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में स्टेट अवार्ड देने की घोषणा की थी। वहीं इंटानगर में राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें शॉल, कलम, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री तांबा तेदीर भी मौजूद थे। उनके सम्मानित होने पर प्रखंड के तमाम बुद्धिजीवी लोगों ने बधाइयां दी हैं। बधाइ देने वालों में शैलेश कुमार पांडेय, योगेंद्र तिवारी, सुनील चौबे, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, विनोद कुमार राय व अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!