बिहार

बक्सर जा रही पैंसेजर ट्रेन में जीआरपी के दो जवानों पर हमला, एक की मौत

बिहार के बक्सर में कुछ अज्ञात लोगों ने जीआरपी के दो जवानों पर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मुगलसराय से बक्सर जा रही पैसेंजर ट्रेन में रात करीब साढ़े दस बजे की है। हमलावरों ने दोनों जवानों की इंसास रायफल भी लूट ली। ट्रेन में और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि जब हमला हुआ तो डिब्बे में बहुत कम यात्री थे।

रेल पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाढ़े स्टेशन से ट्रेन बक्सर के लिए रवाना हुई तो ट्रेन में सवार चार हमलावरों ने दोनों जवानों पर गोलियाँ चलाईँ। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई और एक घायल है। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के तराही गाँव का अभिषेक सिंह है। घायल नंदलाल यादव को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में भेजा गया है। घटनास्थल स्पष्ट न होने से अभी तक किसी थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है। जवानों पर हुए हमले के 12 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा रही है। प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाओं के बढ़ने की खबर आ रही है। शुक्रवार रात को सीवान में एक पत्रकार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे पहले जेडीयू नेता के बेटे ने भी खुले आम एक ल़ड़के को गोली मार दी थी। निरंतर ऐसी घटनाओँ से लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। लोगों में ये धारणा बनती जा रही है कि जब प्रदेश में पुलिस और पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!