गोपालगंज

गोपालगंज: नाव खरीदने के लिए विधायक ने नीजी मद से डीएम को किया 10 लाख रुपए की अनुशंसा

गोपालगंज: बरौली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों मे नाव की खरीदारी करने के लिए अपने नीजी मद से दस लाख रुपए की राशि की अनुशंसा जिला पदाधिकारी को किया है।

बताया जाता हैं कि बरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामप्रवेश राय ने रविवार को डीएम डा. नवलकिशोर चौधरी को अपने नीजी मद से नाव खरीदने के लिए दस लाख रुपये की अनुशंसा किया है। वहीं मांझा प्रखंड एवं बरौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के बीच नाव की व्यवस्था करने तथा पोलिथिन, खाध सामग्री का वितरण करने एवं सामुदायिक रसोई चालू कराने की मांग भी डीएम से किया है।

विधायक रामप्रवेश राय ने बताया कि मांझा प्रखंड के गौसिया निमुईया भैसही पुरैना पंचायत एवं बरौली प्रखंड के महोदीपुर, बतरदेह, जोकहा सहित दर्जनों गांव बाढ़ प्रभावित है। नदी का जलस्तर बढ़ने से इन गावों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। यहां के लोगों को बाढ़ के दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। नाव की खरीदारी होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को बाढ़ के दौरान आने जाने मे परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!