गोपालगंज

गोपालगंज: दो अपराधियों को आर्केस्ट्रा के दौरान हथियार लहराना पड़ा महँगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने नीतीश और नेहाल गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए एक बोलेरो, एक बाइक और एक स्कूटी को भी बरामद किया है। यह करवाई उचकागांव पुलिस ने लाइन बाज़ार के पास की है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के ऊपर लॉकडाउन के दौरान डांस पार्टी में हथियार लहराने का भी आरोप है।

उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर उचकागांव पुलिस ने सिसवनिया और साहेबचक गांव के बीच मे छापेमारी कर कुख्यात रोहित कुमार सिंह और कुख्यात बिट्टू कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों पर उचकागांव के अमठा बाजार में गैस एजेंसी से फायरिंग कर लूट करने का भी आरोप है। इन अपराधियों के ऊपर उचकागांव थाना के अलावा मीरगंज थाना में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उचकागांव थानाध्यक्ष के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उचकागांव थाना क्षेत्र के साहेबचक गांव में शादी समारोह में अवैध तरीके से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस आर्केस्ट्रा में दोनो अपराधियों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हुआ था। इस मामले में भी पुलिस को दोनों अपराधियों की तलाश थी।

बहरहाल पुलिस ऑर्केस्ट्रा के दौरान लहराए गए पिस्तौल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!