गोपालगंज

गोपालगंज: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजद ने मानव शृंखला बना कर अपना विरोध किया दर्ज

गोपालगंज: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजद ने आज पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक मानव शृंखला बना कर अपना विरोध दर्ज किया। जिला मुख्यालय में राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो के नेतृत्व में मानव शृंखला बनाया गया। दूसरी तरफ मीरगंज में मानव शृंखला का नेतृत्व जिला कार्यक्रम प्रभारी और गरखा के विधायक सुरेंद्र राम तथा हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रुप से किया जबकि बैकुंठपुर में बनाई गई श्रृंखला का नेतृत्व विधायक प्रेम शंकर यादव ने किया।

इस अवसर राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि भाजपा ने जवानों और किसानों के बीच लड़ाई लगवा दी है जो देश हित मे नही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। अब डीजल के दाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बिहार में किसानों की स्थिति खराब है और वो पलायन को मजबूर हैं। आज तक धान गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।

राजद के जिला अध्यक्ष व विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा मानव श्रृंखला का आह्वान किया गया था। इसी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए आए हैं। इसलिए वे भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!