गोपालगंज

गोपालगंज के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती मनाई गई

गोपालगंज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर देश के वीर सपूत आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आजाद हिंद फौज की की स्थापना करने वाले, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इस मंत्र के साथ समस्त देशवासियों को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय गोपालगंज में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई और उनके जन्म जयंती के को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का भारत सरकार का निर्णय का स्वागत भी किया गया।

जयंती के बाद सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी गोपालगंज जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा की  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का योगदान आजादी की लड़ाई में हम भूल नहीं सकते। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में ही आजादी की घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके कुछ उस समय के नेताओं के द्वारा इस घोषणा का समर्थन ना करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन को जारी रखने का प्रयास किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई में आजाद हिंद फौज की स्थापना की और उस फौज के सहारे देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महती की भूमिका निभाई। उन्होंने नारा दिया देश के लोगों तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और देश के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग और समर्थन किया। तब जाकर आज देश आजाद हुआ।

इस जयंती के अवसर पर भाजपा के महामंत्री राजू चौबे मंटू गिरी जी पार्टी के उपाध्यक्ष प्रकाश लाल श्रीवास्तव, सुदामा माझी, वीर बहादुर सिंह, भरत सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, दीपक कुमार दीपू, दीपक कुमार, सुनील सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अभिषेक पाराशर, अजय तिवारी, चंद्र मोहन पांडे, महिला मोर्चा नीतू सिंह जी सहित दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!