गोपालगंज

गोपालगंज: पानी के तेज़ धार की चपेट में आए 6 मजदूर, ग्रामीणों ने 5 को बचाया, 1 मजदूर लापता

गोपालगंज: गंडक नदी के जल स्तर में हुए वृद्धि के कारण गांव में पानी तेजी से फैलने लगा है। वही तटबंध के टूटे होने से पूर्व से प्रभावित गॉव के लोग पुनः बाढ़ के पानी से तबाही के मंजर के लपेटे में आ गए है। गोपालगंज सदर अंचल के जागीरी टोला पंचायत के मंगुरहा गॉव के 6 मजदूर शहर में कल काम करने आये हुए थे। उस समय इनके गांव के सड़क पर बाढ़ का पानी नही था। लेकिन जब वे शहर से मजदूरी कर गांव लौटे तो इन्हें अंदाज नही था कि सड़क पर पानी का बहाव तेज है। वे पानी को पार कर अपने आशियाना पहुँचने के लिए चल दिये। नतीजा यह हुआ कि पानी के तेज बहाव में सभी बहने लगे। ग्रामीणों के तत्परता से 5 लोगो को बचा लिया गया। लेकिन प्रभु राम लापता होगये। जिनके तलाश के लिए एनडीआरएफ के जवानो को तैनात किया गया है। सर्च अभियान एनडीआरएफ के जवानों द्वारा चलाया जा रहा है।

सदर अंचल पदाधिकरी विजय कुमार सिंह ने बताया की सदर अंचल के जागीरी टोला पंचायत के मांगुरहा ढाला पर कल रात में 6 मजदूर शहर से मजदूरी कर लौट रहे थे। गंडक नदी के तेज धार में वे सभी बह गए। पांच लोगो को ग्रामीणों द्वारा बचा लिया गया। प्रभु राम की तलाश एनडीआरएफ टीम के द्वारा की जा रही है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही खोज लिया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीण महेंद्र कुमार ने बताया की जागीरी टोला गाँव के कृष्णा, राजदेव, गुड्डू, उपेंद्र, अर्जुन और प्रभु राम कल रात में गोपालगंज से मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे। नदी के बढ़े पानी का अंदाज नही मिला। पानी पार करने के दौरान ये लोग तेज धार में बहने लगे। लेकिन पांच लोग बच गए। वही प्रभु राम लापता हो गए है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!