गोपालगंज

गोपालगंज में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किया पुतला दहन

गोपालगंज में जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को शहर के मौनिया चौक पर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो किसान विरोधी बिल लाया है। ये लॉलीपॉप के अलावे कुछ नही है। केंद्र सरकार किसानो के लिए कुछ नही किया है। महंगाई चरम सीमा पर है। जो किसान महंगे दामो में 16 सौ रुपये में डी ए पी, यूरिया खाद और बीज खरीद कर खेती करते है और अपना फसल उगा कर 800 सौ रुपये में बेचते है। तो किसानो की लागत भी नही मिल रहा है। ऐसे हालत में किसान या तो खेती छोड़ देगा या आत्महत्या करेगा। उन्होंने कहा की सरकार इसकी व्यवस्था करे और उचित मूल्य किसानो का उपज का निर्धारित करे। अगर सरकार किसानो की मांग पूरी नही करेगा तो जन अधिकार पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन करेगा। कल 21 से 26 तारीख तक वहीं 21 सितंबर से 25 सितंबर तक किसान विरोधी नुकड़ सभा किया जायेगा और 27 तारीख को जन अधिकार पार्टी पूरा बिहार बंद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!