गोपालगंज

गोपालगंज: दहेज लोभियों ने विवाहिता का जलाकर की निर्मम हत्या, खनुआ नदी के समीप से शव बरामद

गोपालगंज में कटेया थाना क्षेत्र के खालगांव में दहेज लोभियों के द्वारा एक विवाहिता की जलाकर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं पुलिस ने शव को थाना क्षेत्र के खनुआ नदी के समीप से बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि कटेया नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी प्रभु प्रसाद की पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ थाना क्षेत्र के खालगांव निवासी विजय मद्धेशिया के पुत्र गुड्डू मद्धेशिया के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसमें लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। साथ ही विवाहिता को 2 बच्चे हुए जिसमें एक पुत्र और एक पुत्री है। लेकिन विगत कुछ दिनों से विवाहित प्रियंका देवी से ससुराल पक्ष वाले दहेज में पांच लाख नगद एवं सोने की चेन की मांग उसके पिता से करने के लिए दबाव बनाने लगे। जिसको लेकर विवाहिता को प्रताड़ित भी करने लगे। आजिज होकर विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने माता पिता को दी। लेकिन इसी दौरान बुधवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की उनकी पुत्री की ससुराल वाले जला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही विवाहिता के मां-बाप रोते बिलखते उसके ससुराल खालगांव पहुंचे। लेकिन उसके ससुराल के सभी लोग घर से नदारद थे। जिसको लेकर विवाहिता के पिता के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, इसी बीच पुलिस एवं उसके पिता को सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा खनुआ नदी के पास यूपी की सीमा में शव को नदी में फेंकने का प्रयास कर रहे हैं। तभी आसपास मौजूद लोगों के द्वारा शोर मचाने पर शव फेंककर फरार हो गए। इस मामले की सूचना यूपी के पटहेरवा थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पटहेरवा थाने की पुलिस एवं कटेया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

वहीं मृतका के पिता प्रभु प्रसाद थाने में दिए आवेदन में अपने दामाद सहित 7 लोगों के विरुद्ध जलाकर निर्मम हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!