गोपालगंज: बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाला
गोपालगंज: दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के चार साल बाद भोरे थाना के कुर्थियां गांव में महिला को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी में रत्ना देवी ने आरोप लगाया है की उनकी शादी 2014 में भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थियां गांव के चंदन मिश्रा के साथ हुई। शादी के बाद मायके से विदा होकर रत्ना देवी अपने ससुराल पहुंची। करीब तीन साल तक इन्हें इनके पति व ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में मायके से बाइक लाने के लिए इन पर इनके पति व ससुराल के लोगों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक ये ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी ससुराल के लोगों की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।