गोपालगंज

गोपालगंज: महिला की हत्या, मृतिका की माँ ने दहेज़ के लिए हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

गोपालगंज के सिधवलिया थाने के खजूरिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उपदेश से शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मृतिका की माँ ने सिधवलिया थाने में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतिका की माँ बरौली थानाक्षेत्र के सरफरा गांव की तारा कुँवर ने दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया है की उनकी पुत्री प्रियंका देवी की शादी चार वर्ष पूर्व सिधवलिया थाने के खजूरिया निवासी परमेश्वर पटेल के पुत्र शशि कपूर से हुई थी। विदाई के समय ही इनलोगो द्वारा दहेज में बाइक की मांग की गई थी। परंतु रिस्तेदारों के समझाने पर ये लोग विदाई कराए और उसके बाद से ही प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। विगत 18 मई को हत्या कर शव को गायब कर दिए। मामले में तारा कुँवर द्वारा प्रियंका के पति, ससुर, सास समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज में बाइक नही देने के कारण प्रियंका की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!