गोपालगंज: में फिर मिले कोरोना के 16 नए मरीज, पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर हो गयी 62
गोपालगंज में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले है। जिसमे 15 बरौली और 1 सिधवलिया प्रखंड में मिला है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 80 हो गयी जिसमे पूर्व में 18 निगेटिव हो कर डिस्चार्ज हो चुके है वहीं अब 62 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस है। कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
आज जिले में कुल 16 नए मामले सामने आये है। जिसमे अधिकतर मरीज गुजरात और महाराष्ट्रा का रहने वाले है। जिन लोगो का सैंपल बाहर भेजा गया था। सभी मरीज 07 मई से 17 मई के बीच में बाहर से अपने गृह जिले में आये थे। सभी मरीजो को क्वारंटाइन सेण्टर में रखा गया है। सभी लोगों का सैंपल 18 मई को लिया गया था वहीं इन सभी लोगों का पोसिटिव रिजल्ट आज 21 मई को आया है। जिले में अब कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 80 हो गयी है। जिला प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक पूर्व में 18 मरीजो में नेगेटिव केस आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। लेकिन अभी भी जिले में 62 एक्टिव केस है।
गोपालगंज जिला प्रशासन के द्वारा जिन-जिन इलाको से मरीजो में कोरोना के पॉजिटिव केस मिले है। उन सभी इलाको को कन्टेनमेंट घोषित करते हुए वहा आने जाने वाले सभी रास्तो को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। पुरे गाँव और घर को सेनिटाइज करने के साथ दवाओ का भी छिडकाव किया जाएगा।
बता दे की गोपालगंज में कोरोना के नए मरीजो के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण मजदूरो के बाहर से आने का सिलसिला है। यहाँ गुजरात के अहमदाबाद, सूरत से ज्यादा मजदुर वापस आ रहे है। इसके अलावा दिल्ली, नोयडा, महाराष्ट्रा के पूना, जयपुर से ज्यादा मरीज आ रहे है।
कोरोना के नए मामले :-
क्रमांक | प्रखंड | गाँव | उम्र | कहाँ से आए है | कब आए है |
1 | बरौली | सुरवल | 61 | भिवंडी, महाराष्ट्र | 15-05-2020 |
2 | बरौली | सुरवल | 23 | कम्पदा, मुंबई | 16-05-2020 |
3 | बरौली | सुरवल | 28 | सूरत, गुजरात | 14-05-2020 |
4 | बरौली | सुरवल | 27 | सूरत, गुजरात | 14-05-2020 |
5 | बरौली | सुरवल | 32 | थाणे, मुंबई | 17-05-2020 |
6 | बरौली | सुरवल | 25 | सूरत, गुजरात | 14-05-2020 |
7 | बरौली | सुरवल | 23 | रायगढ़, मुंबई | 16-05-2020 |
8 | बरौली | सुरवल | 24 | रायगढ़, मुंबई | 16-05-2020 |
9 | बरौली | सुरवल | 46 | सूरत, गुजरात | 14-05-2020 |
10 | बरौली | देवपुर | 46 | सूरत, गुजरात | 07-05-2020 |
11 | बरौली | सलेमपुर | 35 | सूरत, गुजरात | 07-05-2020 |
12 | बरौली | सलेमपुर | 19 | सूरत, गुजरात | 07-05-2020 |
13 | बरौली | मौजे कहला | 41 | सूरत, गुजरात | 07-05-2020 |
14 | बरौली | कहला | 47 | सूरत, गुजरात | 07-05-2020 |
15 | बरौली | कहला, सुहानी टोला | 52 | सूरत, गुजरात | 07-05-2020 |
16 | सिधवलिया | भुअनसी | 33 | सूरत, गुजरात | 14-05-2020 |