गोपालगंज में गंडक के जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटबंधो पर बढ़ा दबाव, गंडक से कटाव हुआ शुरू
गोपालगंज में गंडक के जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटबंधो पर जहा दबाव बढ़ गया है। वही बैकुंठपुर के सलेमपुर में गंडक से कटाव शुरू हो गया है। कटाव की वजह से ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। वही स्थानीय विधायक की पहल से जल संसाधन विभाग ने कटाव निरोधी कार्य शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
बैकुंठपुर के भाजपा विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के मुताबिक एक तरफ पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। इन सबके बीच गोपालगंज का कहर देखने को मिल रहा है। यहाँ सलेमपुर में गंडक से भीषण कटाव शुरू हो गया है। जिसको लेकर उन्होंने जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा से बात की थी। जल संसाधन मंत्री ने साढ़े तीन करोड़ रूपये का डीपीआर तैयार कर जल्द ही कटाव निरोधी कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
बता दे की अगले महीने करीब 15 जून मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है। मानसून से पहले ही गोपालगंज में गंडक नदी से तटबंधो की मजबूती को कार्य संपन्न करा लेने का दावा किया गया है। अगर 15 जून तक कटाव निरोधी कार्य संपन्न नहीं कराये गए तो जिले को दोबारा बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ सकता है। भाजपा विधायक ने कहा की कोरोना काल में गोपालगंज में बाढ़ आता है। तो यहाँ के लोगो को कोरोना और बाढ़ की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।