गोपालगंज

गोपालगंज: ट्रेन से भेजे जाएंगे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिले, डीएम ने रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

गोपालगंज: बिहार वापस लौट रहे मजदूरो के लिए अच्छी खबर है। अब जो भी मजदूर यूपी के रास्ते गोपालगंज की सीमा में प्रवेश करेंगे। उन्हें घर भेजने के लिए दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन सेवा उपलब्ध करायी गयी है। यहाँ रेलवे के द्वारा कुचायकोट के जलालपुर स्टेशन से अररिया और सुपौल के लिए प्रतिदिन दो ट्रेने चलेंगी। इस ट्रेन से वैसे मजदूरो को उनके गृह जिले में भेजे जायेंगे। जिनका रजिस्ट्रेशन यहाँ कुचायकोट के जलालपुर चेकपोस्ट पर किया गया है।

दरअसल बिहार के बाहर दुसरो राज्यों से गोपालगंज के इस सीमा पर प्रतिदिन करीब 8 हजार से 10 हजार मजदुर वापस लौट रहे है। इन मजदूरो को उनके गृह जिले में भेजने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सैकड़ो बसों से घर भेजा जा रहे है। लेकिन अब जिला प्रशासन ने मजदूरो को बड़ी सहूलियत दी है। आज शुक्रवार को डीएम अरशद अजीज ने कुचायकोट के जलालपुर स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुचकर वाराणसी मंडल के डीआरएम के साथ बैठक की। बैठक के बाद यहाँ जलालपुर स्टेशन से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलेंगी।

एक ट्रेन जलालपुर से अररिया के खुलेगी। यह रोजाना सुबह 9.30 बजे जलालपुर से छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार होते हुए अररिया रात को 8.45 बजे पहुचेगी। यही ट्रेन अररिया से रात को करीब साढ़े बारह बजे वापस जलालपुर लौटेगी। वापस ट्रेन अगले दिन सुबह 10.45 बजे जलालपुर लौटेगी। जबकि दूसरी ट्रेन 11.45 बजे जलालपुर से सुपौल के लिए निकलेगी। यह ट्रेन जलालपुर से चपरा, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा होते हुए सुपौल में रात 9.30 बजे पहुचेगी। फिर वहा से रात साढ़े बारह बजे वापस लौटेगी।

डीएम अरशद अजीज ने बताया की अभी यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। अगर मजदूरो की संख्या लगातार बढती रही तो ट्रेन को आगे भी चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!