गोपालगंज

गोपालगंज के डुमरिया घाट पर नारायणी नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी

गोपालगंज के डुमरिया घाट पर जहा नारायणी नदी के किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वही इस रिवर फ्रंट योजना के दूसरे चरण की भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। यहाँ दूसरे चरण में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण कराया जायेगा। जिसका जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल गोपालगंज में बैकुंठपुर में डुमरिया घाट पर कर करीब 89 करोड़ की लागत से दो अत्याधुनिक घाट, दो शवदाह गृह और हाई मास्ट लाइट सहित पोत टर्मिनल का निर्माण कराया जाना है। जिसका पहला फेज आज से 05 माह पूर्व शुरू कर दिया गया था। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक मिथिलेश तिवारी के प्रतिनिधि अवधेश सिंह धुरिया के मुताबिक पीएम मोदी और तत्कालीन जलपोत व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नारायणी नदी के डुमरिया घाट पर करीब 89 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनाने की मंजूरी दी थी। इसी मंजूरी के बाद पहले फेज का निर्माण कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया था। यहाँ पहले फेज में यहाँ करीब साढ़े आठ करोड़ की लागत से दो विशाल घाट का निर्माण किया जा रहा है। जहा हर अत्याधुनिक सुख सुविधा उपलब्ध होगा। पूरा निर्माण कार्य केंद्र सरकार के द्वारा कराया जा रहा है। जहा हाई मास्ट लाइट से लेकर आकर्षक और खुबसूरत चेंगिंग रूम, नहाने के लिए घाट इसके साथ यहाँ आरती की भी वयवस्था की जाएगी। पार्क का निर्माण, बच्चो के लिए पार्क, ठहरने के लिए कमरे सब कुछ का निर्माण किया जायेगा। स्थानीय लोगो के मुताबिक भगवान् राम जब वनवास से अयोध्या वापस लौट रहे थे तब उन्होंने यही स्नान किया था। इसलिए यह आस्था का भी प्रतीक है।

निर्माण कार्य में जुटे मुख्य संवेदक बबन कुमार सिंह के मुताबिक यहाँ गंडक नदी पर रिवर फ्रंट का कार्य चल रहा है। यहाँ 30 x 60 फीट का दो घाट का निर्माण कराया जा रहा है। घाट के पीछे चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जायेगा। जिसके बगल में 24 टॉयलेट का निर्माण कराया जायेगा। दूसरे चरण में यहाँ 2 शवदाह गृह बनाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। अब सिर्फ टेंडर की प्रक्रिया पूरी करनी है।

जानकारों के मुताबिक केंद्र सरकार की यह अति महत्वाकांक्षी योजना अगले कुछ महीने में ही पूरी कर ली जाएगी। यहाँ बड़े बड़े पोत को रुकने के लिए टर्मिनल भी बनाया जायेगा। गंगा आरती और टर्मिनल पॉइंट होने की वजह से इस इलाके में पर्यटन के भी बढ़ने के आसार बढ़ जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!