गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया में लॉक डाउन में प्रसव पीड़ित महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज: वैश्विक महामारी का रुप ले लिया कोरोना वायरस को लेकर देशभर में आयोजित लॉक डाउन में प्रसव पीड़ित महिला हॉस्पिटल में समय से नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका साहेबगंज डेरवा गांव के निवासी जगदीश सिंह की बहू व पवन कुमार सिंह की पत्नी थी। जो विगत चार दिनों से प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी। जिसे जीन बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में दाखिल कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां लॉक डाउन के चलते चार पहिया वाहन नहीं मिलने से उक्त महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के भरपूरवा गांव के निवासी किसुन देव सिंह की पुत्री चंदा कुमारी की शादी विगत एक वर्ष पूर्व साहेब गंज डेरवा गांव के निवासी जगदीश सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह के साथ हुई थी। जो प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी। मृतका के भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा की सूचना पर अनेकों वाहन मालिकों से संपर्क किया गया। लेकिन लॉक डाउन के चलते कोई जाने को तैयार नहीं हुआ। जहां कराहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतका के ससुराल व मायके में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!