गोपालगंज

गोपालगंज में 1 मार्च से 4 अप्रैल तक विदेश से आये 2,933 लोगो की हुई पहचान, कराई जा रही है जांच

गोपालगंज में विदेश से आये अबतक 2,933 लोगो की पहचान की गयी है। जो बीते 1 मार्च से 4 अप्रैल तक जिले में अपने घर वापस लौटे है। सभी लोग का जांच कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोगो को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी थी। इसके अलावा 18 मार्च के बाद से जिले में 703 बाहर यानि विदेश से आये है। इसमें से 599 लोगो की पहचान कर ली गयी है। सभी लोगो का सैंपल लेकर कोरोना की जाँच के लिए पटना भेजा जा रहा है। जबकि 104 लोग अभी ट्रेसलेस है। जिनकी तलाश की जा रही है।

डीएम अरशद अजीज के मुताबिक विदेश से आये 599 लोगो में से 366 लोगो का सैंपल पटना भेज दिया गया है। जबकि बाकी बचे लोगो का सैंपल आज देर शाम तक पटना भेज दिया जायेगा। जिला प्रशासन के द्वारा 31 मार्च को 92 लोगो का सैंपल पटना भेजा गया था। जिसमे से सभी लोगो का टेस्ट रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की साँस ली है।

जिला प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ो को मुताबिक बिहार में खासकर गोपालगंज में 1 अप्रैल तक दूसरे प्रदेशों से करीब 11हजार 500 लोग आये हुए थे। जिसमे से 9,767 लोग गोपालगंज के रहने वाले है। सभी लोगो को जिले के 219 गांवो में बनाये गए स्कूलों में आइसोलेशन में रखा है। जबकि 3,700 लोगो को उनके गृह जिले में अलग अलग साधनों से भेज दिया गया है।

डीएम अरशद के मुताबिक जिले के थावे प्रखंड, उचकागांव प्रखंड और भोरे प्रखंड में एक एक मरीज मिले है। सभी तीन मरीजो में से एक मरीज को पटना भेजा गया है। जबकि दो मरीजो को कड़ी निगरानी में गोपालगंज सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

डीएम ने लोगो से अपील करते हुए कहा है की जो लोग कोरोना पॉजिटिव मरीजो के संपर्क में आये है और उनका मेडिकल चेकअप नहीं हुआ है वे स्वेच्छा से सामने आये। उनका टेस्ट कराया जायेगा। इससे वे खुद और अपने परिवार को और अपने गाँव को सुरक्षित रख सकते है।
डीएम ने कहा की जिन लोगो को उनके गाँव के आइसोलेशन सेण्टर में रखा गया है। वे प्रशासन के आदेश का कड़ाई से पालन करे। उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दे। नहीं तो आगे आने वाले दिनों में गोपालगंज में बड़ी संख्या में यह मामला बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!