गोपालगंज

गोपालगंज पुलिस ने हत्या के महज़ 5 घंटे में मामले का किया खुलासा, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने गायक बहारन ठाकुर की चाकू से घोपकर की गई हत्या कांड का महज 5 घंटे में ही खुलासा कर लेने का दावा किया है। गोपालगंज पुलिस की विशेष टीम ने 30 वर्षीय बहारन ठाकुर की चाकू से मारकर हत्या कांड मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू, हत्या के दौरान कपड़े में सना हुआ का धब्बा लगा कपड़ा सहित कई सामान भी बरामद किया है।

गोपालगंज सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि कल देर रात रजोखर नया टोला निवासी बहारन ठाकुर की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के बाद उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। ग्रामीणों के द्वारा नगर थाना पुलिस को हत्या की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष के निर्देश में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा सूचना मिलते ही महज 5 घंटे में दो आरोपियों को चाकू और कपड़े के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। में शामिल है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश की थी। जिसका विरोध करने पर चाकुओं से उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। एसडीपीओ नरेश पासवान के मुताबिक हत्या कांड का खुलासा करते हुए गिरफ्तार दोनो अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!