शिवहर: चिराग पासवान का दावा, बिहार में 2020 में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार
शिवहर: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम के तहत लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज शिवहर पहुँचे।
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार पूरे देश मे हर क्षेत्र में आगे होना चाहिए, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का क्षेत्र, उधोग का क्षेत्र हो या किसी अन्य क्षेत्र में बिहार पूरे देश मे पहले पायदान होना चाहिए। इसके लिए लोजपा ने सात सदस्यी कमिटी के गठन किया गया है, जिसमे विज़न डॉक्यूमेंट्री तैयार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2020 में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में विकास पर वोट हुए है उसी तरह यहाँ पर भी एनडीए को विकास के नाम पर वोट मिलेगी और फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। नियोजित शिक्षकों को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी मांगे जायज है लोजपा पूरी तरह से उनके साथ हैं। जिन शिक्षकों को निलंबित व एफआईआर किया गया है सरकार से मांग करेंगे कि उनको वापस ले। उनकी मांगों को लेकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उनकी बातों को उनके समक्ष रखेंगे।
इससे पूर्व उनके कार्यकर्ताओ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
मोके पर वैशाली के सांसद वीणा देवी, लोजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पाण्ड्य समेत अन्य लोग मौजूद थे।