गोपालगंज

गोपालगंज जेल में शराब के मामले में सजा काट रहे वृद्ध की मौत, जेल प्रशासन में मचा हडकंप

गोपालगंज जेल में शराब के मामले में सजा काट रहे 50 वर्षीय वृद्ध की जहा इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही इस मौत के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। हालांकि घटना के तत्काल बाद जेल अधीक्षक अमित कुमार ने मौत के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए घटना पर शोक भी जताया।

जेल अधीक्षक अमित कुमार के मुताबिक 50 वर्षीय मृतक कैदी का नाम फेकू गोंड है। वह कटेया का रहने वाला था। बताया जाता है की फेकू, उसके बेटे और पत्नी को शराब के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसमे वह सजायफ्ता कैदी था। आज दिन में कैदी को चक्कर आया। जिसे जेल के चिकित्सक के द्वारा इलाज करने के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन यहाँ चिकित्सको ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी को 16 जनवरी को सजा हो गयी थी। वह 498-ए के तहत सजायाफ्ता कैदी था। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। हालांकि मौत के तत्काल बाद जेल अधीक्षक अमित कुमार ने मौत पर शोक व्यक्त किया और बताया की जेल में बंद मृतक के बेटे के सुचना पर मृतक की बेटी को मोबाइल पर मौत की जानकारी दे दी गयी है।

बहरहाल जेल प्रशासन के द्वारा मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!