गोपालगंज

गोपलगंज के विशाल को इंडिया वालंटियर अवार्ड से किया गया सम्मानित, ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल

गोपलगंज के कटेया प्रखंड के बैकुंठपुर निवासी संजय तिवारी के 23 वर्षीय पुत्र विशाल तिवारी को सोमवार के दिन देशबंधु महाविद्यालय कालका जी नई दिल्ली में इंडिया वालंटियर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विदित हो कि भारतीय स्वयंसेवक पुरस्कार एक राष्ट्रीय पुरस्कार है। जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष 13 जनवरी को किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में किए जा रहे अनुकरणीय एवं स्वैच्छिक योगदान की पहचान कर उनको बढ़ावा देना है। जिससे आम जनता को प्रेरित कर उनके जीवन स्तर को बेहतर और मजबूत बनाया जा सके।

विशाल तिवारी इंस्पायर टू ग्रो नामक संस्था चलाते हैं। जिसके लिए एकीकृत स्वयंसेवक नेटवर्क के दूसरे वर्ष के सम्मान समारोह में उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनको इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। इस आयोजन में देश के अलग-अलग जगहों से आए 11 युवाओं को सम्मानित किया गया। वही देश के 50 से ज्यादा संस्थाएं इस आयोजन में शामिल रही।

वही विशाल तिवारी को आई भी अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!