गोपालगंज

गोपालगंज के हथुआ स्टेशन के सामने रेक पॉइंट पर गैंगस्टर को गोलियों से भुना, मौके पर हुई मौत

गोपालगंज में कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार शर्मा की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ स्टेशन के समीप की है।

बताया जाता है कि हथुआ स्टेशन के ठीक सामने रेलवे का रैक पॉइंट है और राजकुमार शर्मा यहां किसी काम से गया हुआ था वहीं पर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें राजकुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि राजकुमार शर्मा के ऊपर कुल 19 अपराधिक मामले दर्ज है जो गोपालगंज और सिवान क्षेत्र में दर्ज की गई है। इसके ऊपर हत्या डकैती और लूट के कई संगीन आरोप हैं। राजकुमार शर्मा शहाबुद्दीन के विरोधी गुट में काम करता था। हाल के दिनों में यह कुख्यात विशाल सिंह के सम्पर्क में था। हत्या की वजह रेलवे रेक पॉइंट पर रंगदारी वसूलने से जुड़ा भी हो सकता है।

मिली जानकरी के अनुसार वह हाल के दिनों में गिट्टी के वयवसाय से भी जुड़ा हुआ था। वह यहाँ रेलवे के रेक पॉइंट पर गिट्टी का कलेक्सन करने आया होगा। जहा बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियो ने इसके ऊपर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अपराधी गोली बारी करने के बाद आराम से सीवान की तरफ भाग गए। स्थानीय लोगो की माने तो घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गयी। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। जहा गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहां कई मजदुर काम करते है। इसके साथ ही हथुआ स्टेशन पर भी लोगो की भीड़ इकठ्ठा रहती है। लेकिन घटना के बाद कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पर पहुचकर मामले की जाँच कर रही है।

मीरगंज के एसआई धनंजय ओझा ने बताया की मृतक का नाम राजकुमार शर्मा है। वह किसी काम से हथुआ रेक पॉइंट पर आया था। वही उसे गोली मारी गयी है। मामले की जाँच की जा रही है। वह हाल के दिनों में गिट्टी के वयवसाय और जमीन की खरीद बिक्री से भी जुड़ा हुआ था। इसका अधिकतर व्यवसाय सीवान जिले में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!