गोपालगंज में आपसी विवाद में युवक को धारदार हथियार से हमला कर किया जख्मी, गोरखपुर रेफेर
गोपालगंज के कुचायकोट थाना के खैरटवा मठिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक को आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। बचाने गए उसके पिता भी चोट लगने से जख्मी हो गए। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि खैरटवा मठिया गांव निवासी संतोष सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह दिल्ली में रह कर पढ़ता है। वह हाल ही में घर आया था। शनिवार की सुबह वह घर से कुछ सामान खरीदने गया था। लौटने के दौरान गांव के ही एक ही परिवार के छह लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद धारदार हथियार से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।