गोपालगंज

गोपालगंज: वरीय उप समाहर्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त किए सभी राजमिस्त्रियों के बीच प्रमाण पत्र किया वितरण

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर वरीय उप समाहर्ता पिंकी कुमारी ने राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत भूकंपरोधी मकान निर्माण को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त किए सभी राजमिस्त्रियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा बांटने से बढ़ती है। इसलिए सभी प्रशिक्षित राजमिस्त्री सरकार द्वारा दिए गए इस शिक्षा को अन्य राजमिस्त्रियों एवं मजदूरों के बीच बांट कर उन्हें भी इस तकनीक से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि एक बेटी और महिला होने के बावजूद शिक्षा की बदौलत ही वह इस समय जिले में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत है। इस दौरान उन्होंने सभी राजमिस्त्रियों से अपने बहन बेटियों को भी शिक्षित करने का संकल्प दिलाया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंहसीओ रामबचन राम के साथ साथ सभी प्रशिक्षक एवं राजमिस्त्री मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!