गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, गोरखपुर रेफ़र

गोपालगंज के फुलवरिया थाने के कररिया ठकुराई गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। युवक कररिया ठकुराई गांव का ब्रजनंदन गुप्ता उर्फ मुन्ना बताया गया है। इलाज के लिए युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम ब्रजनंदन गुप्ता अपने दरवाजे पर था। इस दौरान पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर फुलवरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक को जमीन विवाद में गोली मारी गई है। मामले में उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गोपालगंज में बेख़ौफ़ अपराधिओं ने घर के आगे खड़े बाइक सवार युवक के सीने में जहा सरेआम गोली मार दी। वही गोली मारने के बाद अपराधी युवक के पास रखे एक लाख रुपया कैश और गले में पहने सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गए। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ भी है। घायल युवक को स्थानीय लोगो की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहा से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना फुलवरिया थानाक्षेत्र के ठकुराई गाँव का है। 30 वर्षीय पीड़ित युवक का नाम ब्रिजनंदन कुमार गुप्ता उर्फ़ मुन्ना है। वह स्टूडियो संचालक भी है।

पीड़ित युवक ब्रिजनंदन कुमार गुप्ता के मुताबिक उसके घर के सामने गैरमजरुवा आम जमीन है। उसी जमीन पर उसका पडोसी अक्सर अपनी गाड़ी लगा देता है। जिसको लेकर पडोसी को जब भी मना किया गया। पडोसी द्वारा गाली गलौज करते हुए उसे अक्सर गोली मारने की धमकी दी जाती थी। इसी धमकी से डरे हुए परिजन कल ही एसपी से मिलकर उनसे सुरक्षा की गुहार लगायी थी।

पीड़ित युवक के मुताबिक आज शाम को वह बड़कागांव से अपना स्टूडियो बंद कर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह जैसे ही घर के पास खड़ा होकर बात करने लगा। तभी उसका पडोसी वहा पंहुचा और युवक के सीने में सामने से गोली मार दी। पीड़ित के मुताबिक उसके पास घर की मरम्मती के लिए एक लाख रूपये कैश भी था। जिसे आरोपी युवक अपने आधा दर्जन साथियो के साथ लूट लिए और युवक के गले में सोने की चेन भी छीन कर फरार हो गए।

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगो की मदद से पीड़ित युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा से उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

इस मामले एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!