गोपालगंज

गोपालगंज: देव दीपावली आज, मां सिंहासनी में दीप दान की तैयारी पूरी, मां की कृपा से मिलेगी शांति

गोपालगंज कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली मनाने की तैयारी पूरी हो गयी है। मंगलवार को बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी के दरबार में इस वर्ष सवा लाख घी व तेल के दीयों से जगमग होगा। इसके लिए थावे मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य तैयारियां की गयी है।

मंदिर समिति के सचिव अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मंदिर को इलेक्टॉनिक लाइटिंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर को लाइटिंग से सजाया गया है। परंपरा के अनुरूप डीएम व एसपी स्वंय दीपदान करने के लिए मौजूद रहेंगे। देव दीपावली के लिए विन्ध्याचल के साधक डब्लू गुरू भी पहुंच चुके है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान कार्तिकेय का जन्म भी हुआ था। इस दिन मां के दरबार में दीप दान करने से ना सिर्फ शांति मिलेगी बल्कि समृद्धि, आरोग्यता व दारिद्रता भी समाप्त होता है, पुत्र प्राप्ति होती है। यह दीप जीवन में उजाला भरता है। आपका दान किया गया दीप धर्मशास्त्र के साथ वातावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। ज्योतिषविद पं राजेश्वरी मिश्र की माने तो पूर्णिमा को त्रिपुर राक्षस के वध से प्रसन्न होकर देवता अपनी खुशी को दिखाने के लिए दीपक जलाते हैं। इसी वजह से इस दिन को देव दीपावली के रूप से मनाया जाता है।

मां थावे मंदिर के प्रधान पुजारी सुरेश पाण्डेय की माने तो पूर्णिमा के दिन देवालय में दीप दान करने से पितर भी प्रसन्न होते है। उनकी कृपा पूरे वर्ष बनी रहती है। इसके बाद सभी देवताओं ने भगवान शिव से उसका अंत करने के लिए कहा। भगनाव शिव ने सभी देवताओं के विनती के बाद त्रिपरासुर से युद्ध करके उसका अंत कर दिया। इसलिए देव दीपावली के दिन पूजा-अर्चना का विशेष महत्व दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!