गोपालगंज

गोपालगंज: नाले के पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष, छात्रा की पिटपीट कर हत्या

गोपालगंज में नाला के पानी को बहने से रोकने को लेकर उपजे विवाद में 20 वर्षीय युवती की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जहा बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं बीच-बचाव करने आए मां पिता और भाई को भी दबंगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नगर थाना के तिरबिरवा गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 20 वर्षीय मृतका का नाम राज कुमारी है। वह ग्रेजुएशन का छात्रा थी। राज कुमारी नगर थाना के तिरबिरवा निवासी अवध किशोर यादव की बेटी थी।

बताया जाता है कि अवध किशोर चौधरी के घर के बाहर उनके जमीन पर नाले और शौचालय का पानी बह रहा था। जिसको लेकर उन्होंने पड़ोसियों को कई बार मना भी किया था। लेकिन बार बार मना करने के बावजूद नाला का पानी नहीं बंद हुआ। इसी को लेकर जब अवध किशोर यादव पडोसिओं को दोबारा मना करने गए। तब पडोसिओं ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से बीच बचाव के लिए जब अवध किशोर यादव की बेटी राज कुमारी गयी तो पडोसी उसके ऊपर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौके पर घी मौत हो गयी। जबकि इस हमले में मृतका के पिता अवध किशोर यादव, उसकी माँ माया देवी, बहन निभा कुमारी, भाई सन्नी यादव सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित अवध किशोर यादव ने बताया कि उनका पडोसी से नाला विवाद को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। वे नाले के बहते हुए पानी को मना करने गए थे। जिसके बाद उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया है। जिसमे उनकी बेटी की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित पिता के मुताबिक इस मामले में कुल 10 लोग आरोपित है। लेकिन उन्होंने अभी तक नगर थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है। अभी घर के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक नगर थाना पुलिस ने उलटे उनके ही मदद करने वालो को पकड़ लिया है। जबकि सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को कोई मदद नहीं की जा रही है।

बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराने के लिए अस्पताल में भेज दिया है। जबकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अबतक 5 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!