पूर्व बीजेपी सांसद लालमुनि चौबे का एम्स में निधन
बिहार में भाजपा के आरंभिक काल से आधारस्तंभ में एक और पूर्व सांसद व बीजेपी के कद्दावर नेता लालमुनि चौबे का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया है। चौबे पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। शाम 4 बजे उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर सार्वजानिक होते ही बीजेपी नेताओं ने शोक जाहिर किया है। लालमुनि चौबे बिहार के बक्सर से बीजेपी के सांसर रहे हैं। इस बार के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। 2009 के लोकसभा चुनाव में चौबे आरजेडी के जगदानंद सिंह के चुनाव हार गए थे। वे बक्सर से चार बार सांसद रह चुके हैं। भभुआ जिला के कुरइ गांव के रहने वाले चौबे जनसंघ के जुड़े रहे हैं। पहली बार 1969 में जनसंघ के टिकर पर चुनाव लड़ विधायक बने थे। 1977 की सरकार में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रहे। भाजपा विधायक दल के नेता रहे चौबे बक्सर से चार बार लोकसभा सांसद रहे। इनकी आयु 76 वर्ष के लगभग थी। पिछले एक माह से वे बीमार थे। चार दिन पहले ही डाक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर घोषित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी में होगा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा क़ि बिहार ने एक सच्चा राजनेता और प्रतिबद्ध भाजपा नेता को खो दिया है। सादगीपूर्ण और बेदाग राजनीतिक जीवन के लिए श्री चौबे सदा याद किये जायेंगे। उनके निधन से केवल बिहार को ही नहीं बल्कि देश के स्तर पर भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। वही केन्द्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद लालमुनि चौबे के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कहा बिहार ने एक सच्चा राजनेता और राजनितिक कार्यकर्त्ता खो दिया है।