गोपालगंज

गोपालगंज के परसौनी खास से दुबई गया युवक रहस्यमय ढंग से हुआ लापता, नाले में मिला शव

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास मुसहर बस्ती निवासी कमाने के लिए दुबई गया एक युवक दुबई के अपने कैंप से लगभग 2 सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। जिसका शव बीते शुक्रवार के दिन दुबई के एक नाले से बरामद किया गया है। नाले से बरामद शव को कब्जे में लेकर दुबई पुलिस जांच पडताल कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के परसौनी खास मुसहर बस्ती गांव निवासी जयराम मांझी का 24 वर्षीय बेटा अमरजीत मांझी पहले से ही दुबई मे रहकर दुबई के जिंको दुबई एलएलसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सरिया फिटर का काम करता था। 3 वर्ष रहने के बाद वह 3 महीने की छुट्टी पर घर आने के बाद छुट्टी बीता कर लगभग 3 माह पहले ही फिर विदेश गया था। बताया जा रहा है कि बीते 20 तारीख से वह अपने कंपनी के कैंप से लापता चल रहा था। जबकि अमरजीत के पिता जयराम मांझी की माने तो कंपनी से गायब होने के 2 दिन बाद 22 सितम्बर की शाम को अमरजीत ने अपने घर पर फोन कर सभी लोगों का अच्छी तरीके से बात किया था। जिसमें उसने किसी भी तरह के अनहोनी की चर्चा नहीं की थी। उसके बाद फिर कभी अमरजीत का अपने घर वालों से संपर्क नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि कंपनी से गायब होने के दो दिन बाद उसका अपने घर वालों से बात होने के बावजूद भी फिर कभी वह अपने कंपनी या कंपनी के कैंप में वापस नहीं गया। जिसके कारण उसकी कंपनी अमरजीत का बीते 20 सितम्बर से ही खोज कर रही थी। इसी तलाश के दौरान बीते शुक्रवार 27 सितंबर को अमरजीत का शव कंपनी के मजदूरों को रखने के लिए बनाए गए कैंप से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक नाले से बरामद किया गया। जिसके बाद दुबई पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक अमरजीत की मां बासमती देवी, पिता जयराम मांझी, भाई जितेंद्र मांझी, बीरबल मांझी, मंगल कुमार, बहन मालावती देवी सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। सभी परिजन अपने कमाऊ जवान बेटे अमरजीत के खोने को लेकर सदमे में चल रहे थे। मृतक के सदमे में चल रहे परिजन उसके शव के अंतिम दर्शन करने के लिए तड़प रहे हैं। परंतु दुबई पुलिस के जांच के कारण शव के विलंब से स्वदेश पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!